AirFiber क्या है और यह साधारण ब्रॉडबैंड से कैसे अलग है?

Written By गौतम रवि

आज के समय में तेज़ इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन चुका है, खासकर IT प्रोफेशनल, YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए। बड़े शहरों में fiber cable के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट आसानी से उपलब्ध हो जाता है, लेकिन छोटे शहरों, कस्बों, गाँवों और पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी fiber broadband पहुँचाना एक बड़ी चुनौती है। इसी समस्या का समाधान टेलीकॉम कंपनियों ने AirFiber तकनीक के रूप में निकाला है, जो बिना किसी वायर के तेज़ इंटरनेट उपलब्ध कराती है।

AirFiber कैसे काम करता है?

AirFiber एक wireless broadband तकनीक है, जो 5G नेटवर्क के माध्यम से बिना किसी तार (cable) के हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करती है। इसका काम करने का तरीका काफी आसान और समझने लायक है।

AirFiber कैसे काम करता है

1. 5G टॉवर से इंटरनेट सिग्नल मिलता है

AirFiber में सबसे पहले आपके घर के पास मौजूद 5G टॉवर से इंटरनेट सिग्नल भेजा जाता है। यह सिग्नल बिल्कुल उसी तरह होता है जैसा आपके मोबाइल में 5G इंटरनेट चलता है, लेकिन इसकी क्षमता अधिक होती है।

2. घर पर CPE डिवाइस इंस्टॉल किया जाता है

कंपनी आपके घर या छत पर एक विशेष डिवाइस लगाती है, जिसे CPE (Customer Premises Equipment) कहा जाता है। यह डिवाइस 5G सिग्नल को सीधे टॉवर से प्राप्त करता है।

3. सिग्नल को Wi-Fi में बदला जाता है

CPE डिवाइस 5G सिग्नल को Wi-Fi सिग्नल में बदल देता है, जिससे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

4. पूरे घर में इंटरनेट उपलब्ध होता है

एक बार सेटअप हो जाने के बाद, यह डिवाइस पूरे घर या ऑफिस में Wi-Fi के माध्यम से इंटरनेट उपलब्ध कराता है, जिससे एक साथ कई डिवाइस इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो AirFiber में टॉवर से आने वाला 5G इंटरनेट आपके घर में लगे डिवाइस के जरिए Wi-Fi में बदल जाता है, और आप बिना किसी केबल के तेज़ इंटरनेट का उपयोग कर पाते हैं।

AirFiber कनेक्शन में इस्तेमाल होने वाले मुख्य उपकरण

  1. आउटडोर यूनिट: आउटडोर यूनिट (Outdoor Unit) AirFiber या किसी भी wireless broadband सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे घर के बाहर, आमतौर पर छत या दीवार पर लगाया जाता है ताकि यह सीधे टॉवर से आने वाले सिग्नल को बेहतर तरीके से पकड़ सके। आउटडोर यूनिट का मुख्य काम 5G या wireless सिग्नल को टेलीकॉम टॉवर से receive करना होता है। क्योंकि यह बाहर खुले में लगा होता है, इसलिए इसे बेहतर और मजबूत सिग्नल मिलता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड और stability बेहतर होती है।

    सरल शब्दों में कहें तो, आउटडोर यूनिट एक “एंटीना” की तरह काम करता है जो टॉवर से इंटरनेट सिग्नल पकड़ता है और उसे आपके घर के अंदर भेजता है।

  2. इनडोर यूनिट: इंडोर यूनिट वह डिवाइस होता है जो आपके घर के अंदर लगाया जाता है और आउटडोर यूनिट से मिलने वाले सिग्नल को Wi-Fi में बदलता है। इसे आमतौर पर राउटर (Router) भी कहा जाता है। यह डिवाइस आपके मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने का काम करता है। आउटडोर यूनिट को अलग से बिजली की जरूरत नहीं होती है।

    इनडोर यूनिट एक तार के जरिए आउटडोर यूनिट से कनेक्ट होता है और आउटडोर यूनिट द्वारा रिसीव किये गये सिग्नल को Wi-Fi के जरिए मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने का काम करता है।

यह कैसे काम करता है?

    नोटः AirFiber सेटअप में एक PoE (Power over Ethernet) अडैप्टर (या इंजेक्शन यूनिट) होता है। यह छोटा सा बॉक्स आपके घर के अंदर बिजली के प्लग में लगता है। यह सुरक्षित होता है क्योंकि कम वोल्टेज इस्तेमाल होता है

  1. बिजली और डेटा का संगम: इस अडैप्टर में दो पोर्ट होते हैं। एक पोर्ट से ईथरनेट केबल निकलकर आपके आउटडोर यूनिट (छत पर लगे एंटीना) तक जाती है।
  2. एक ही केबल का जादू: वही एक ईथरनेट केबल आपके आउटडोर यूनिट को इंटरनेट डेटा भी देती है और उसे चलाने के लिए बिजली (Power) भी पहुँचाती है।
  3. सुरक्षा: क्योंकि छत पर बारिश और धूप होती है, इसलिए वहां डायरेक्ट बिजली का प्लग लगाना खतरनाक हो सकता है। PoE के जरिए केवल कम वोल्टेज का करंट ऊपर जाता है, जो कि सुरक्षित होता है।

AirFiber किस के लिए जरूरी है..

अगर आपको तेज इंटरनेट चाहिए और आपके शहर या कस्बे में Fiber-Optic Broadband नही है तो आप AirFiber को बिना किसी संकोच के अपने घर पर लगवा सकते है

नोटः अगर क्षेत्र में पहले से Fiber-Optic Broadband है तो आपको AirFiber कनेक्शन की जगह Fiber-Optic Broadband को ही चुनें, इसके मुख्यतः दो कारण है।

  1. Fiber-Optic Broadband इंटरनेट की स्पीड AirFiber Broadband के मुकाबले कहीं ज्यादा स्थिर और तेज है।
  2. आज की तारीख में Fiber-Optic Broadband इंटरनेट के मासिक प्लान AirFiber Broadband के मुकाबले कहीं ज्यादा सस्ते हैं।

AirFiber Broadband सर्विस प्रोवाइडर

अभी बाजार में मुख्यतः दो बड़े और अच्छे AirFiber Broadband सर्विस प्रोवाइडर ही उपलब्ध है।

  1. Jio AirFiber
  2. Airtel AirFiber

इनके मासिक प्लान मे थोड़ा अंतर है। आपके क्षेत्र में सर्विस प्रोवाइडर की उपलब्धता, Data Speed, और अपने बजट को ध्यान में रख कर मासिक प्लान चुन सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप के इलाके में केबल इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो तेज इंटरनेट के लिए AirFiber किसी वरदान से कम नही है। अगर आप AirFiber लगवाने का सोच रहे हैं तो निसंकोच होकर लगवायें और तेज इंटरनेट का मजा लें।