आधार में Biometric Lock क्या है? पूरी जानकारी

Written By गौतम रवि

आज के डिजिटल दौर में हमारी पहचान सबसे कीमती चीज़ बन गई है। ऐसे में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा है। किसी भी प्रकार की KYC या eKYC हो वो आधार कार्ड के द्वारा ही होती है। इसी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने Biometric Lock जैसी सुविधा शुरू की है। आजकल आधार का उपयोग कई जगहों पर होता है—जैसे बैंक KYC, सिम कार्ड खरीदना, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आदि। यदि आपका बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित नहीं है, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। Biometric Lock इस जोखिम को कम करता है और आपके डेटा को सुरक्षित रखता है।

बायोमेट्रिक लॉक क्या होता है?

बायोमेट्रिक लॉक एक सुरक्षा फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड से जुड़े फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन और आईरिस डेटा को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं। जब यह लॉक सक्रिय होता है, तब कोई भी व्यक्ति आपके बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग authentication के लिए नहीं कर सकता।

आधार में Biometric Lock क्या है?

बायोमेट्रिक डेटा क्या होता है?

बायोमेट्रिक डेटा वह व्यक्तिगत जानकारी होती है, जो आपके शरीर की अनूठी (unique) पहचान के आधार पर आपको पहचानने के लिए उपयोग की जाती है।

बायोमेट्रिक डेटा के उदाहरण:

  • फिंगरप्रिंट (Fingerprint)
  • चेहरे का स्कैन (Face Recognition)
  • आईरिस स्कैन (आँख की पुतली)

Biometric Lock फीचर क्यों जरूरी है?

आजकल आधार का उपयोग कई जगहों पर होता है—जैसे बैंक KYC, सिम कार्ड खरीदना, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आदि। अगर आपका बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित नहीं है, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। Biometric Lock इस जोखिम को कम करता है।

Biometric Lock के फायदे:

Biometric Lock से आपका Biometric डेटा सुरक्षित रहता है। Biometric Lock Unauthorized access को रोकता है जिसकी वजह से फर्जी ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी से बचाव होता है।

  • आपकी पहचान सुरक्षित रहती है
  • फर्जी ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी से बचाव
  • Unauthorized access को रोकता है
  • आपको अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल मिलता है

बायोमेट्रिक लॉक कैसे काम करता है?

जब हम UIDAI की वेबसाइट या फिर mAadhaar ऐप से बायोमेट्रिक लॉक on करते हैं, तो Biometric डेटा(फिंगरप्रिंट, चेहरे का स्कैन, आँख की पुतलियों का स्कैन) अस्थायी रूप से ब्लाक हो जाता है। जब तक बायोमेट्रिक लॉक on है तब तक आप किसी प्रकार की eKYC या AePS (AAdhar Enabled Payment System) service जिसमे Biometric डेटा(फिंगरप्रिंट, चेहरे का स्कैन, आँख की पुतलियों का स्कैन) का उपयोग नही कर सकते है। यही बायोमेट्रिक लॉक मुख्य उद्देश्य है। Biometric Lock के इस फीचर की वजह से फर्जी ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

अगर आप को eKYC या AePS उपयोग करना है तो बायोमेट्रिक लॉक UIDAI की वेबसाइट या फिर mAadhaar ऐप से OFF करके ही उपयोग कर सकते है।

नोट: Biometric Lock ON या OFF होने का OTP (One Time Password) सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आप OTP से संबंधित सभी कार्य पहले की तरह आसानी से कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक लॉक कैसे ON या OFF करें?

आप इसे आसानी से UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप, से घर बैठे एक्टिव कर सकते हैं। आप यह काम आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र पर जाकर भी करवा सकते हैं। यहाँ पर हम आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से Biometric Lock/Unlock की प्रक्रिया बताने जा रहे है।

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • फिर Aadhaar Services आप्शन पर जाये।
  • फिर "Lock/Unlock Biometrics" विकल्प चुनें
  • अपना आधार नंबर और Captcha दर्ज करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें।
  • इसके Lock/Unlock Biometrics चुन के
  • I Understand that after locking my biometric, I will not be able to perform biometric authentication until I unlock it again. की बटन को सेलेक्ट कर के Next Button पर क्लिक करके Biometric Lock कर सकते हैं।

नोट: Biometric Unlock की प्रक्रिया Biometric Lock के जैसी ही होती है, बस इस प्रक्रिया में Biometric Unlock करने के 2 ऑप्शन है।

  1. Unlock Biometric Temporarily: इस विकल्प के माध्यम से बायोमेट्रिक अनलॉक केवल 10 मिनट के लिए सक्रिय रहता है। 10 मिनट के बाद यह स्वतः ही पुनः बायोमेट्रिक लॉक हो जाता है। यह विकल्प उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी है, जो सीमित समय के लिए बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट, चेहरे का स्कैन, आँख की पुतलियों का स्कैन) का उपयोग करना चाहते हैं।
  2. Unlock Biometric Permanently: इस विकल्प के माध्यम से बायोमेट्रिक लॉक स्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाता है। यह विकल्प उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है, जिन्हें बार-बार बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट, चेहरे का स्कैन, आँख की पुतलियों का स्कैन) का उपयोग करना पड़ता है, जैसे: AePS एजेंट, मोबाइल सिम रिटेलर आदि।

ध्यान रखने वाली बातें

  • बायोमेट्रिक लॉक करने के बाद आप biometric authentication नहीं कर पाएंगे
  • जब भी जरूरत हो, पहले बायोमेट्रिक unlock करना जरूरी है
  • OTP के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए

निष्कर्ष

Biometric Lock एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी सुरक्षा उपाय है। यह आपकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने में मदद करता है और आपको यह भरोसा देता है कि आपका डेटा आपके नियंत्रण में है।

अगर आपने अभी तक यह फीचर इस्तेमाल नहीं किया है, तो आज ही इसे एक्टिव करें और अपनी पहचान को सुरक्षित बनाएं।